गंगापार, जून 21 -- बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय, में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने वाली प्रभावी जीवन पद्धति है। यह भी पढ़ें- योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहा...