योग को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
मेरठ, जुलाई 31 -- भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल की 17वीं पुण्यतिथि गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र पर स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों और साधकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय प्रधान रविंद्र सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला प्रधान सुनील राघव ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि संजुला राघव और सीमा तोमर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आर्य नगर केंद्र की उषा वर्मा के नेतृत्व में साधकों ने प्रकाश लाल के जीवन पर आधारित योगगीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: योग साधकों ने स्व. प्रकाश लाल को श्रद्धांजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.