गढ़वा, जून 21 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय एसपीडी हाई स्कूल के मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योग गुरु तूफानी लाल ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। वहीं शिक्षक रंजीत कुमार ने भी योगाभ्यास कराते हुए बच्चों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए...