रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल ऑफ योग में एमएससी इन योगिक साइंस (2 वर्षीय), पीजी डिप्लोमा इन योगिक साइंस (एक वर्षीय) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल https://jharkhanduniversities.nic.in के माध्यम से 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों में प्राध्यापक, योग प्रशिक्षक के रूप में सेवा देने के पात्र हो जाते हैं। विभाग के निदेशक डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि योग विभाग के बहुत सारे विद्यार्थी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्य में देश-विदेश के विभिन्न उत्कृष्ट संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.schoolofyogaru.in पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा विभ...