योग के साथ बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड स्कूल में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों को योग के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। शिविर में आर्य वीर दल के अर्जन आर्य ने बच्चों को सर्वांग सुंदर व्यायाम, कराटे, लाठी और तलवार चलाने का प्रशिक्षण दिया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को आसन, प्राणायाम और सुसंस्कार सिखाते हुए बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। सजगता बढ़ाने हेतु शनिवार प्रात: 6 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- योग दिवस आयोजित कर बच्चों की प्रतियोगिता कराई यह भी पढ़ें- संस्कार विहीन जीवन पतन का कारण : योगाचार्य सुरेंद्र पाल यह भी पढ़ें- नर्चर किड्स करगली में किया गया योग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.