योग के साथ प्राकृतिक चिकित्सा कारगर और उपयोगी
मुंगेर, जून 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से प्रसंडो हाई स्कूल में सात दिवसीय शिविर में बुधवार को शिविर के छठे दिन आयोजित योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का भारत स्वाभिमान दक्षिण राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी, राजन कुमार, अंकित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार, रितिक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में योग साधना के साथ प्राकृतिक चिकित्सा से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा को उपयोगी और कारगर चिकित्सा बताते हुए सुनील स्वाभिमानी ने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति पुरातन पद्धति है। अब लोगों का विश्वास और भरोसा इस चिकित्सा पद्धति के प्रति बढ़ता जा रहा है और लोग इसे अपना भी रहे है। यह भी पढ़ें- योग शिविर में प्राकृतिक चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.