सीवान, जून 3 -- गुठनी, एक संवाददाता। सीवान जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित चकरी सिद्ध गुफा योग आश्रम में योग, संस्कृत, कर्मकांड के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा की भी कक्षाएं चल रही है।

योग विद्या की शिक्षा सिद्ध गुफा योगआश्रम के महंत रघुनाथ दास ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की कक्षाएं नियमित रूप से ली जा रही है। जिन में कंप्यूटर, विज्ञान, सामाजिक, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित भाषा की पढ़ाई हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां पढ़ने वाले सभी छात्रों को योग संस्कृत कर्मकांड की भी बेहतर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पढ़ने वाले करीब 60 से अधिक छात्र योग विद्या में पूर्णतया प्रशिक्षित है। जिनको कई प्लेटफार्म पर सम्मानित किया जा चुका है। यहां पढ़ने वाले अधिकतर छात्र योग विद्या और संस्कृति से जुड़े हुए ...