योग के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं यम और नियम : डॉ. शिखा दरबारी
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिक्स सिग्मा आईएएस अकादमी एवं पंच परिवर्तन, प्रयागराज के सहयोग से स्योरविन इंटरनेशनल स्कूल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर डॉ. शिखा दरबारी ने कहा कि योग का वास्तविक स्वरूप केवल आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि अष्टांग योग के प्रथम दो अंग यम और नियम जीवन के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। विशिष्ट अतिथि कैप्टन प्रसून सिंह ने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम बताया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ योगाभ्यास यह भी पढ़ें- भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.