योग के रंग में रंगा बाराबंकी, शहर से लेकर गांव तक होगा योगाभ्यास
बाराबंकी, जून 20 -- बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार देर शाम तक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) नगर के ऑडिटोरियम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम समेत सभी प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया। रविवार सुबह जिलेभर में शहर से लेकर गांव तक योग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सभी जगहों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। प्रशासन और आयुष विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जीआईसी ऑडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम- यह भी पढ़ें- 21 को योगमय होगा जिला, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग का संदेशमुख्य आयोजन जिले का मुख्य आयोजन जीआईसी नगर के ऑडिटोरियम में होगा। यहां करीब 600 लोगों के बैठने और योगाभ्यास की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.