अररिया, अप्रैल 9 -- ंबथनाहा, एक संवाददाता एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी 'जी' समवाय बेला परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.