चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रथ को प्रस्थान किया।यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण कर योग के महत्व, लाभ तथा 21 जून को आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा। लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने 'योग करें, निरोग रहें' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- योग को प्रेरित करने के उद्देश्य से डीडीयू गेट से निकाली गई रैली यह भी पढ़ें- यमुना तट...