जालदापारा, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया में योग मनाया गया। लेकिन पश्चिम बंगाल में कुछ अलग अंदाज में योग दिवस मनाया गया। यहां पर प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच हाथियों के साथ योग मनाया गया। जालदापारा वाइल्डलाइफ डिवीजन में हुए इस आयोजन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का स्टाफ हाथियों के झुंड के साथ योग कर रहा है। हालांकि इस दौरान पर्याप्त दूरी भी बनाकर रखी गई थी। शेयर किया वीडियोसोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो साझा करते हुए, विभाग ने कैप्शन में लिखा, वह क्षण जब हाथी ज्ञान के साथ चलते हैं और हम संतुलन के साथ सांस लेते हैं। विभाग ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें योग सत्र को दिखाया गया है। इसमें प्रतिभागी खुले घास के मैदान में योग कर रहे हैं और हाथी पास में ही ह...