योग के जरिये दिया निरोग रहने का संदेश
मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। भवराव देव रस जागृति मिशन विद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया। गंगा आरोग्य धाम की संचालिका प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्य डॉ. महजबी परवीन ने सुबह काफी संख्या में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को योग कराया। योग शिविर का शुभारंभ ओम के उच्चारण श्लोक व गायत्री मंत्र बोलकर किया गया। योगाचार्य डॉ. महजबी परवीन ने बताया कि योग के जरिये हम गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। योग करने से हमारी नस नाड़ियों को बल मिलता है। अर्थराइटिस, अस्थमा, थायराइड, स्लीप डिस्क, साइटिका, माइग्रेन, मोटापा, घुटनों में दर्द , शुगर आदि बीमारियों में कौन-कौन से आसान करने चाहिए, उनके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आसनों का अभ्यास भी कराया। गोरखनाथ, डा. विकास गुप्ता, स्वाति शर्मा, आशुतोष, जहीब रजत, निर्मल मेहता, संजीव चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.