हाथरस, मई 3 -- योगासन भारत एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन, हाथरस द्वारा प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, हाथरस में जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन हाथरस के जिला सचिव योगाचार्य सुमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पी पी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और जिले भर से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सब जूनियर बालिका वर्ग में रिया, जूनियर वर्ग में छवि, तथा सीनियर वर्ग में याचिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में तान्या और कृषा, जूनि...