गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेसेज सोसाइटी में रविवार को विशेष ध्यान योग एवं आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। योग भारती ट्रस्ट ऋषिकेश के आचार्य नीरज योगी ने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण हम सभी का स्वास्थ्य है। लोगों को सूक्ष्म आसन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, आदि का अभ्यास कराया। मंच का संचालन योगाचार्य डॉ. एसपी त्यागी ने किया। इस मौके पर तेजवीर त्यागी, मनोज कंसल, हरिराज त्यागी, कृष्ण कुमार दुबे, लायक सिंह, डॉ. राम अवतार त्यागी, नरवीन त्यागी, मोनिका सिंघल, प्राची त्यागी एवं एओए सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.