हाथरस, नवम्बर 22 -- सेठ फूलचन्द बागला (पीजी) कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय योग शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसमें विशेष रूप से योगा कैंप कार्यक्रम की संयोजक डॉ. विमलेश, सह-संयोजक डॉ. विनय वर्मा तथा व्यवस्थापक डॉ. रमा शर्मा के निर्देशन में कार्य क्रम सफल संचालन हुआ । योग गुरु सचिन शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी देते हुए उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया गया। शिविर में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, भुजंगासन, वज्रासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, शवासन आदि योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.