योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की सकारात्मक कला : सुभाष
कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के तत्वावधान में मेरिडियन अकादमी, गुमो में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच योग, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने कहा कि आज के दौर में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की सकारात्मक कला है। कहा कि नियमित योग और ध्यान का अभ्यास विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.