योग केंद्र के वार्षिकोत्सव में योग साधिकाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
जमशेदपुर, जून 16 -- लक्ष्मीनारायण मंदिर योग केंद्र के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को एग्रिको क्लब हाउस में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण, पूर्व प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा, डॉ. लक्ष्मी झा, समाजसेवी डॉ. पूर्वी घोष तथा क्रीड़ा भारती झारखंड के प्रांत मंत्री राजीव कुमार मौजूद रहे। अतिथियों के संबोधन के बाद योग केंद्र की साधिकाओं ने समूहों में योग की आकर्षक प्रस्तुति दी। रॉयल योग एक्सपर्ट ग्रुप ने भी विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी। यह भी पढ़ें- डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क में योग सप्ताह का उद्घाटन कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.