औरैया, अक्टूबर 4 -- सहार, संवाददाता। श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज लहरापुर में आयोजित मंडलीय माध्यमिक योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शारीरिक संतुलन, लचक और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर मंडल के छह जिलों के बालक-बालिकाओं ने पारंपरिक, कलात्मक एकल, कलात्मक युगल और रिदमिक युगल स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा और फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 बालक वर्ग की पारंपरिक स्पर्धा में सागर गुप्ता प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अभिनव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शैलजा सिंह प्रथम, वैष्णवी द्वितीय तथा तान्या और अनन्या संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। कलात्मक एकल बालक वर्ग में सागर, गोविंद व अभिनव और बालिका वर्ग में शैलजा, वैष्णव...