कन्नौज, जून 21 -- कन्नौज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरा जिला योगमय नजर आया। पुलिस लाइन से लेकर तहसीलों, विकास खंडों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया। जिलेभर में उत्साह, ऊर्जा और जनभागीदारी के साथ योग दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से प्रसारित लाइव संबोधन और योग कार्यक्रम का भी सामूहिक अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील क...