बरेली, जून 21 -- इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग सत्र में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर उमेश गौतम, प्रो-चांसलर पार्थ गौतम, कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, रजिस्ट्रार संतोष कुमार तथा इंटरनेशनल डीन राजू समेत अन्य ने प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर आयुष मंत्रालय के चेयरमैन उमेन्द्र सिंह, विजय, अंजलि, सोनाली, सीटीओ ज्योति प्रकाश, कोऑर्डिनेटर दीपक मेहरा, अभिरुचि समेत अन्य भी योग में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- योग कर स्वस्थ जीवनशैली बनाने का दिया संदेश यह भी पढ़ें- अंतरर...