बुलंदशहर, जून 22 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। क्षेत्र के शिल्पा गार्डन, सिटी गार्डन, तिलक पार्क सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझाया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। शिल्पा गार्डन में विधायक मीनाक्षी सिंह ने लोगों को योग के बारे में बताया। सुबह 5 बजे से ही शहर के अलग-अलग पार्कों और मैदानों में लोग योग करते दिखाई दिए। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए तथा उनके लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- योगाभ्यास से शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य होता है बेहतर उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहत...