गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- -मेरठ जोन की तृतीय पुलिस अंतरजनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई -पावर लिफ्टिंग पुरूष वर्ग में ट्रॉफी संयुक्त रूप से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ के नाम रही गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रही मेरठ जोन की तृतीय पुलिस अंर्तजनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के आठ जनपदों से आए करीब 145 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को समापन समारोह एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं कानून व्यवस्था केशव चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारोत्तोलन के पुरुष वर्ग में हापुड़ विजेता रही। वहीं म...