रिषिकेष, मार्च 17 -- एसआरएचयू के स्कूल ऑफ योगा साइंसेज की ओर से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें देश विदेश के विशेषज्ञ और शोधकर्ता सर्वांगीण स्वास्थ्य के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली और योग का वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर मंथन करेंगे। मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू के आदि कैलाश सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। उन्होंने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत शारीरिक बीमारियां मानसिक विकारों से उत्पन्न होती हैं। ऐसे में मन को संयमित करने के लिए ध्यान अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी अब योग और ध्यान के महत्व को स्वीकार कर रहा है, जो मानसिक अवसाद, भय और तनाव जैसी स्थितियों से निपटने में सहायक है। कहा कि शरीर और मन के बीच की कड़ी है श्वास। स्वस्थ शरीर के लिए जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.