रुडकी, सितम्बर 28 -- झबरेड़ा, संवाददाता। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद छात्रों को तनावमुक्त रखने और एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से एंबीशन पब्लिक स्कूल में विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरु आचार्य ब्रजानंद महाराज ने छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए। उन्होंने योग के माध्यम से शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही परीक्षा के तनाव से निपटने के उपाय बताए। मन की एकाग्रता बढ़ने से छात्रों को पढ़ाई में भी लाभ मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...