रांची, जुलाई 3 -- रांची। बालिका शिक्षा भवन, लालपुर में शुक्रवार को आईआईटी एलुमनी सोसाइटी की ओर से योग व पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सोसाइटी के संरक्षक अविजित घोष, अध्यक्ष डॉ. अनल सिन्हा और डॉ. अरविंद कुमार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उनके दायित्व बताए। इसके बाद योग शिक्षिका मिनी सहाय और उनकी टीम ने बच्चों को तनाव मुक्त रहने के लिए योग के गुर सिखाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...