बिहारशरीफ, मई 17 -- बाल कार्यशाला में बच्चों ने सीखा योगासन, किया अभ्यास नालंदा विद्यापीठ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यशाला में शामिल हुए दर्जनों छात्र फोटो: योग 01: नालंदा विद्यापीठ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 15 दिवसीय योग सह ध्यान बाल कार्यशाला में बच्चों को अभ्यास करातीं योग शिक्षिका पुष्पा कुमारी व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

योग कार्यशाला का आयोजन सिलाव प्रखंड के नालंदा विद्यापीठ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 15 दिवसीय योग सह ध्यान बाल कार्यशाला में बच्चों ने अभ्यास कर कई योगासन सीखे। योग शिक्षिका सह कार्यशाला समन्वयक पुष्पा कुमारी ने कहा योग और ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है। मन शांत होता है और शरीर निरोग रहता है। इस कार्यशाला में दर्जनों बच्चों ने अभ्यास किया। प्रयोगशाला संस्था के प्रतिनिधियों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के साथ-स...