योग और खेलकूद में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई
गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में खेलकूद और योग प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें सात से 15 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता अमरनाथ योग संस्थान, गाजियाबाद ने कराई। इस अवसर पर गौरव गर्ग, अनुपा गर्ग, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, रेखा गर्ग, रेखा गुप्ता, चेतन अग्रवाल, एकता गर्ग, एकता गुप्ता, नेहा गर्ग, शालू गर्ग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाल संस्कारशाला में नशा मुक्ति रैली निकाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.