मधुबनी, अप्रैल 25 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड बिहार शिक्षा परियोजना मधुबनी द्वारा शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय में किया गया। इसमें मध्य विद्यालय रामपट्टी की 8 वीं कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी प्रथम एवं एवं 8 वीं कक्षा की ही श्रुति कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में उसी विद्यालय के वर्ग आठ के दीपांशु कुमार प्रथम एवं आयुष कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस सफलता पर मध्य विद्यालय रामपट्टी के विजय कुमार झा एवं सुनील कुमार झा सहित कई शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। मौके पर शिक्षक पवन कुमार सिंह सहित कई शिक्षक थे। यह भी पढ़ें- मंडलीय प्रतियोगिता में चमके महक व कार्तिकेय यह भी पढ़ें- जैन बाला विश्राम में विद्यार्थियों को सिखाया गया योगाभ्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.