औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- जिले में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में प्रखंड स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां योग एवं स्वास्थ्य आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला, निबंध, कविता और स्लोगन लेखन प्रमुख प्रतियोगिताएं रहीं। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव की छात्रा मीठी कुमारी ने कविता लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संदीप कुमार ने चित्रांकन में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया। दोनों छात्र अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाध्यापक विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। यह प्रतियोगिता समग्र शिक्षा के मीडिया समन्वयक उमेश कुमार के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.