योग ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
प्रयागराज, मई 27 -- प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी योग ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाएंगे। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2026 के तहत 15 से 18 जून तक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अधिक से अधिक छात्र पंजीकरण के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि एनसीईआरटी वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय योग ओलंपियाड आयोजित कर रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाणपत्र मिलेगा, जबकि श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन, कविता और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी होंगी। यह भी पढ़ें- योग ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों को मिलेगा डिजिटल प्रमाण पत्र
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.