फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का एनआईटी एक तिकोना पार्क स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजन किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य डायट पाली बसंत कुमार ढिल्लो के कुशल नेतृत्व और डाइट फैकल्टी जलवंत सिंह और सुषमा रुहेला की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। जिले के दोनों ब्लॉकों के नौ विद्यालयों के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर योगासन की विभिन्न मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहना के महेंद्र दलाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूपानी के प्रदीप कुमार तथा शिरडी साईं धाम विद्यालय की रूबी ने निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9वीं व 10वीं वर्ग में बालक और बालिका की प्रतियोगिता कराई गई।

कक्ष...