लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, संवाददाता। निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित हुए जनपद स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीषा द्विवेदी (सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय) ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे और जनपद सचिव अमित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बालक वर्ग में आर्यन (राजकीय जुबिली कॉलेज) और आर्यन यादव (अमीनाबाद इंटर कॉलेज) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश कुमार दूसरे और कुणाल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी (राजकीय हाई स्कूल, कुरौली) प्रथम, संजना द्वितीय और वंशिका रावत तृतीय स्थान पर रहीं। अंत में प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने सभी विजेताओं सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के 10-1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.