योग एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों की जांच
मऊ, मई 20 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझवारा में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मझवारा द्वारा योग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 मरीजों का नि:शुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण और उपचार किया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.मोहम्मद आमिर ने किया। शिविर में योग प्रशिक्षक सर्वजीत और श्वेता पांडेय ने ग्रामीणों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी बीमारियों और अन्य शारीरिक समस्याओं में योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। यह भी पढ़ें- फाजिलपुर में नि:शुल्क आयुर्वेद-योग शिविर में मरीज को दी दवाएं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.