रांची, जून 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी और आम लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को आयुष निदेशालय की ओर से रन फॉर योगा का आयोजन किया गया। राज्य योगा सेंटर से सुबह सात बजे रन फॉर योगा की शुरुआत हुई, जो फिरायालाल चौक तक गई। इस दौरान अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सह निदेशक, आयुष शशि प्रकाश झा ने कहा कि योग सिर्फ योग दिवस के दिन नहीं होना चाहिए, बल्कि योग निरंतर सभी को करना चाहिए। योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर तक योग कार्यक्रम 21 जून तक लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा योग शिविर, लोगों ने किया योग-प्राणायाम उसके बाद भी यह कार्यक्रम निरंतर स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को आ...