पीलीभीत, जून 21 -- रविवार को योग उत्सव के अंतर्गत गांधी स्टेडियम परिसर में भारी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मंडल आयुक्त भूपेंद्र चौधरी के साथ गांधी स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को दिखाया गया। योग उत्सव के दौरान शिक्षक, स्वयंसेवी संगठनों के स्वयंसेवी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। दुनिया को योग के रूप में उत्सव देने वाले भारत में यह बारहवां योग उत्सव मनाया जा रहा है। योग उत्सव के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर डो सतीश प्रसाद मिश्रा रेखा सिंह परिहार भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के अलावा तमाम जिला स्तरीय अधिकारी गांधी स्टेडियम...