योग अभ्यास शरीर को रोगमुक्त व मन को शांति देता है : जिला जज
बक्सर, जून 21 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त व मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। योग हमारे भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं को जाता है। उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब ने योग दिवस के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर भी योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग की इसी उपयोगिता से सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.