योग्य लाभुकों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : डीसी
रांची, अप्रैल 22 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बुधवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, एमटीसी केंद्र के संचालन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभुकों की संख्या, टीएचआर वितरण, पोषण ट्रैकर में आधार मैपिंग और पोषण वाटिका समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए। यह भी पढ़ें- आवास योजना के लंबित कार्य जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.