योग्य लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश
जहानाबाद, जुलाई 13 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, ई केवाईसी, आधार सीडिंग तथा जल वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने एसडीएम एवं जिला पूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभागीय प्रावधानों के अनुरूप पात्रता रखने वाले व्यक्तियों, न्यू का सत्यापन कर उनका राशन कार्ड शीघ्र बनाएं। यह भी पढ़ें- 13 अगस्त तक जारी होंगे 29586 नए राशन कार्ड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.