गोड्डा, जून 24 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । मंगलवार को प्रखंड के सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण सम्पन्न ।जहां इस प्रशिक्षण में 191 से 237 बुथ नंबर के बीएलओ, वॉलिंटियर एवं सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच गणना पत्रक का करेंगे वितरणप्रशिक्षण की समीक्षा इस दौरान बीडीओ मंडल ने सभी बीएलओ, वॉलिंटियर एवं सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कायों की गहन समीक्षा की।वही निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं को 30 जुन से 29 जुलाई तक गणणा पत्र वितरण करना है। कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट ...