योग्य फार्मासिस्टों के हाथों होगी औषधि केंद्रों की कमान
अलीगढ़, जुलाई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई पहल हुई है। सहकारिता विभाग ने प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। केंद्रों के संचालन के लिए विभाग ने योग्य व पंजीकृत फार्मासिस्टों से आगे आकर इस जनहितकारी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। सरकार के मानकों के अनुसार प्रत्येक जन औषधि केंद्र पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपलब्धता अनिवार्य है। योजना के अनुसार योग्य फार्मासिस्टों के जुड़ते ही पैक्स समितियों पर केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होंगी। इससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.