बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के मुंगेरीगंज मोहल्ला में रविवार को देहदान समिति नवगठित जिला टीम की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्य पार्षद आलोक अग्रवाल ने की। संचालन जिला सचिव निरंजन सिन्हा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि निर्मल जैन क्षेत्रीय मंत्री मुंगेर, विशिष्ट अतिथि शैलेश महाजन प्रदेश कमेटी सदस्य, समाजसेवी दिलीप सिन्हा, प्रकाश कुमार, बेगूसराय अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें संगठन विस्तार, जन जागरूकता कार्यक्रम आदि गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही 26 अप्रैल को देहदान समिति की प्रमंडलीय स्तर की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल जैन ने कहा जीवन मिला है तो मौत होगा ही, फिर जीवन किसी काम का नहीं। हमारा उद्देश्...