मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- सरैया। हिन्दुस्तान संवाददाता। रामा टॉकीज परिसर में रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय ऑब्जर्वर मानस चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए योग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। वे पिछले पांच-छह दिनों से बिहार दौरे पर हैं और विभिन्न जिलों में संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां-जहां संगठन के पदाधिकारियों का चयन होना है, वहां प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है। इससे पहले सरैया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मानस चौधरी का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कृपाशंकर शाही, केदार सिंह पटेल, जय सिंह, मुन्ना पांडेय, विधुकांत मिश्रा, राजकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.