रुडकी, मार्च 21 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भगवानपुर मंडल की कार्यशाला शहीद स्मारक कुंजा बहादुरपुर में हुई। मुख्य वक्ता सुशील त्यागी ने कहा कि योग्य, नेतृत्वशील और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आज जो विशाल स्वरूप दिखाई देता है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और निरंतर परिश्रम की बड़ी भूमिका है। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं। यह कार्यशाला केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि एक आदर्श नागरिक गढ़ने की प्रक्रिया भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं में समर्पण की भावना, संगठन के प्रति निष्ठा, गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की क्षमता विकसित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.