छपरा, मार्च 12 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण के आदेश पर गड़खा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय महम्मदा में कार्यरत कंप्यूटर विज्ञान शिक्षिका (कक्षा 11-12) शालिनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर की गई प्रारंभिक जांच में यह आरोप सही पाया गया कि उन्होंने आवश्यक योग्यता पूरी किए बिना ही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नियुक्ति प्राप्त कर ली और लंबे समय से कार्यरत थीं। स्थापना डीपीओ धनंजय पासवान के द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि यह कार्रवाई सीडब्ल्यूजेसी नम्बर 953/2024 ब्रजेश दास बनाम राज्य सरकार व अन्य में 9 सितंबर 2025 को पारित न्यायालय के आदेश और बिहार शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पत्र के आलोक में की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि नियुक्ति के दौर...