बदायूं, फरवरी 13 -- बिसौली, संवाददाता। मुंसिफी परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश भारद्वाज ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, महासचिव पद पर रविंद्र प्रकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव के निर्देशन में संपन्न हुए इस चुनाव में गहमागहमी का माहौल रहा। जिसमें अध्यक्ष पद अपर योगेश भारद्वाज ने 44 मत प्राप्त किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज शर्मा को 26 मतों के अंतर से हराया। यह उनकी लगातार चौथी जीत है। महासचिव पद पर रविंद्र प्रकाश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अंसार अली एडवोकेट को मात्र चार मतों से संतोष करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.