कानपुर, जून 17 -- पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने देर रात छह एसीपी के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इसके साथ ही दो दिनों से खाली चल रही स्टाफ अफसर की कुर्सी पर भी नई तैनाती कर दी है। देर रात गश्ती के आदेश जारी किए गए। एडीसीपी साउथ योगेश कुमार को स्टाफ अफसर बनाया गया है। उनकी जगह एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके को चार्ज दिया गया है। सुमित एडीसीपी ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। इसके साथ ही एसीपी अमित चौरसिया को छावनी से पनकी, मनोज कुमार सिंह को पनकी से बिल्हौर, दिलीप कुमार सिंह को बाबूपुरवा से कल्याणपुर, अभिषेक कुमार राहुल को अनवरगंज से नौबस्ता और नवांगतुक एसीपी प्रियंका बाजपेयी को छावनी का चार्ज दिया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में आईएएस के बाद अब 14 आईएफएस अफसरों के तबादले, नौ डीएफओ इधर से उधर इसके साथ ही वह अपराध, साइबर क्राइम का भी अतिरिक्त प्रभार...