योगेश की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि छात्र एवं संगठन कार्यकर्ता योगेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन गेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शनिवार को यूपी एसटीएफ ने रामजस कॉलेज से योगेश मीणा को हिरासत में लिया, लेकिन गिरफ्तारी का कारण और उनकी स्थिति सार्वजनिक नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने इसे कानूनी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए तत्काल जानकारी सार्वजनिक करने तथा योगेश मीणा की शीघ्र रिहाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.