आरा, फरवरी 17 -- -मंत्रोच्चार और महाआरती से गुंजायमान हुआ परिसर, भक्तिमय रहा माहौल जगदीशपुर। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के छठिया पोखरा स्थित बाबा योगेश्वर नाथ शिवालय में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र साह की देखरेख में पूरे परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइट से भव्य रूप दिया गया। मुख्य पुजारी अशोक पांडे के सानिध्य में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच महाआरती संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया। आरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थित तरीके से हजारों श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। वितरण कार्य में अनुशासन और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और भक्तों की उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.