योगेश्वर कृष्ण के जीवन से लें उत्तम समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
मेरठ, सितम्बर 7 -- आर्य समाज थापर नगर में हो रहे रविवारीय सत्संग में रविवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आप्तपुरुष योगेश्वर कृष्ण व्यक्तित्व और कृतित्व विषय पर सत्संग आयोजित किया गया। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने देव यज्ञ कराया। राजेश सेठी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने योगेश्वर कृष्ण को आप्तपुरुष माना है। कहा कि महाभारत में कृष्ण का चरित्र आदर्श आर्य के रूप में प्रस्तुत हुआ है और गीता के माध्यम से उन्होंने मानवता को अमर संदेश दिया। कंस और जरासंध जैसे आततायियों का वध कर कृष्ण ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने और आदर्श राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा सतयुगी दरबार प्रीति सेठी, चांद ग्रोवर, ऋचा सेठी, सुमन आनंद और सुधा सिंह ने भजनों का गुणगान किया। संचालन मंत्री मनीष शर्मा ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.